लडभड़ोल :  युवा शक्ति लडभड़ोल द्वारा आगामी 25 व 26 अक्तूबर को वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह वॉलीबाल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के प्रांगण में खेली जाएगी। यह जानकारी युवा शक्ति लडभड़ोल के अध्यक्ष लविंद्र सिंह ने दी।

कम समय में लोकप्रिय हुआ युवा शक्ति संगठन

लडभड़ोल.कॉम से बात करते हुए लविंद्र सिंह ने बताया की पिछले साल ही में अस्तित्व में आये युवा शक्ति संगठन ने कई सामाजिक कार्यों में लोगों की सहायता की है। कम समय में ही यह सगठन लडभड़ोल क्षेत्र में लोकप्रिय हो चुका है तथा बहुत से युवा इस संगठन से जुड़े हुए है तथा यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। युवा शक्ति संगठन दूसरी बार इस तरह की समाजिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है जिसके लिए संगठन के सभी सदस्य उत्साहित है। युवा शक्ति संगठन पिछले साल भी दिवाली के मौके पर इस तरह का आयोजन करवा चुका है।

इनामस्वरूप लडभड़ोल क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रतियोगिता

अध्यक्ष लविंद्र सिंह ने बताया की तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी व 15 हजार रूपए इनाम में दिए जायेंगे। वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 8100 रूपए भेंट किये जायेंगे। वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रूपए दिए जायेंगे प्रतियोगिता में प्रवेश लेने के लिए 700 रूपए एंट्री फीस रखी गयी है। सभी टीमों को 24 अक्टूबर शाम 5 बजे तक एंट्री फीस जमा करवाना अनिवार्य है। खास बात यह की इस प्रतियोगिता में सिर्फ जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के खिलाडी है भाग ले सकते है।

समापन समारोह में विधायक प्रकाश राणा करेंगे शिरकत

युवा शक्ति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में गोलवां पंचायत के पंतेहड गांव के निवासी लकिंद्र सिंह बतौर मुख्यतिथि शामिल होंगे। वहीं 26 अक्तूबर को होने वाले समापन समारोह में जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाएंगे। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए युवा शक्ति लडभड़ोल के अध्यक्ष लविंद्र सिंह से 9817822148 तथा उपाध्यक्ष रवीन कुमार से 9459224447 पर सम्पर्क किया जा सकता है।